#SvasJsNewsब्रेकिंग न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थान

राजेंद्र मार्ग विद्यालय द्वारा सूचना केंद्र पर हुआ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

राजेंद्र मार्ग विद्यालय द्वारा सूचना केंद्र पर हुआ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

SvasJsNews

न्यूज़ रिपोर्टर: नरेंद्र कुमार रेगर
भीलवाड़ा

राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र मार्ग द्वारा परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के नौवें एपिसोड का सजीव प्रसारण सूचना केंद्र चौराहे पर आयोजित किया गया। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों से किए गए संवाद का लाइव टेलीकास्ट किया गया, जिसे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आमजन ने रुचिपूर्वक देखा और सुना।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए परीक्षा से जुड़े मानसिक तनाव, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण और आत्मविश्वास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा को बोझ न मानकर जीवन का एक सामान्य पड़ाव मानने की प्रेरणा दी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। लाइव संवाद के माध्यम से प्रस्तुत किए गए सुझावों ने विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई।


इस अवसर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक श्री कैलाश चंद्र सुथार ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा जैसे कार्यक्रम बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों के तनाव को कम करने में सहायक सिद्ध होते हैं। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए मार्गदर्शन से विद्यार्थी पढ़ाई को अधिक रुचिकर बनाकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र मार्ग के प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र सिंह गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा विद्यार्थियों के साथ किया गया यह संवाद पूरे देश के विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, आत्मबल और आत्मविश्वास का संचार करता है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं और उन्हें लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित करते हैं।


मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सुवाणा श्री रामेश्वर प्रसाद जीनगर ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल परीक्षा प्रबंधन, बल्कि जीवन कौशल विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान करता है। इससे विद्यार्थी तनावमुक्त होकर अपने भविष्य की दिशा तय कर सकते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला और सभी ने इस पहल को अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

Related Articles

Back to top button