#SvasJsNewsजयपुरधर्मब्रेकिंग न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थान

महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, सनातन मंगल महोत्सव का दिया आमंत्रण

महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, सनातन मंगल महोत्सव का दिया आमंत्रण

SvasJsNews

रिपोर्ट: नरेंद्र कुमार रेगर
भीलवाड़ा/जयपुर

हरि सेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर, भीलवाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने जयपुर पहुंचकर राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर स्वामी हंसराम उदासीन ने मुख्यमंत्री को 19 से 26 फरवरी तक भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले भव्य सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह का औपचारिक आमंत्रण प्रदान किया।मुलाकात के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने मुख्यमंत्री को महोत्सव के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन सनातन धर्म की प्राचीन परंपराओं के संरक्षण, साधना, सेवा और संस्कारों को समाज तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। महोत्सव के माध्यम से जनमानस में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार होगा और युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा।


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा सनातन मंगल महोत्सव जैसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम सामाजिक एकता और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।बताया गया कि इस भव्य महोत्सव के दौरान आश्रम के तीन ब्रह्मचारियों को दीक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे सनातन धर्म की साधना परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा। दीक्षा दान समारोह आश्रम की आध्यात्मिक परंपरा का एक विशेष और महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। सनातन मंगल महोत्सव में देश-विदेश से संत-महात्मा, श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम भक्ति, सेवा, साधना और संस्कारों के समन्वय का सजीव उदाहरण प्रस्तुत करेगा। इस अवसर पर आश्रम के ब्रह्मचारी कुनाल, लघु उद्योग भारती के प्रदेश संयुक्त महामंत्री रविंद्र कुमार जाजू तथा वाल्मीकि समाज के पदाधिकारी छीतर मल गैंगट भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button