सहारनपुर पुलिस की नशातस्करों के विरूद्ध कडी कार्यवाही

सहारनपुर पुलिस की नशा
तस्करों के विरूद्ध कडी कार्यवाही
थाना नकुड पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा 01 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 557 ग्राम अवैध स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 01 करोड़ 25 लाख रूपये), एक बैग, 01 मोबाईल फोन व 1210/- रूपये नकद बरामद
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर अवगत कराना है कि श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों / नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी / बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है ।
अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15.01.2026 को थाना नकुड़ पुलिस व एन्टी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) टीम द्वारा संयुक्त रूप से चैकिंग के दौरान अभियुक्त आमिर पुत्र जीशान खाँ निवासी ग्राम कादरगंज थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली को ग्राम घाटमपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे 557 ग्राम अवैध स्मैक जिसकी अन्तर्राष्ट्रिय बाजार में कीमत लगभग 01 करोड 25 लाख रूपये है, एक नीले रंग का बैग, एक मोबाईल फोन व 1210/- रूपये की नकदी बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना नकुड़ पर मु0अ0सं0 27/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
आमिर पुत्र जीशान खाँ निवासी ग्राम कादरगंज थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली ।
_बरामदगी का विवरण-_
_ 557 ग्राम अवैध स्मैक_
_ 01 बैग_
_ 01 मोबाइल फोन_
_ 1210/- रूपये नकद_
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर ।
2. उ0नि0 श्री रवि कुमार ए.एन.टी.एफ. सहारनपुर ।
3. उ0नि0 श्री नवीन कुमार ए.एन.टी.एफ. सहारनपुर ।
4. है0का0 अश्वनी कुमार ए.एन.टी.एफ. सहारनपुर ।
5. का0 शिवम चौधरी ए.एन.टी.एफ. सहारनपुर ।
6. उ0नि0 श्री नीरज कुमार थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर ।
7. है0का0 258 अजीत सिंह थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर ।
8. का0 1259 विनीत तोमर थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर ।
9है0का0 892 अजय राठी थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर



