चाइनीज मांझे पर कड़ा प्रहार-थाना कुतुबशेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 60 गट्टू बरामद- तीन विक्रेता गिरफ्तार- प्रभारी एचएन सिंह की सख़्त कार्यवाई से मचा हड़कंप

चाइनीज मांझे पर कड़ा प्रहार-थाना कुतुबशेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 60 गट्टू बरामद- तीन विक्रेता गिरफ्तार- प्रभारी एचएन सिंह की सख़्त कार्यवाई से मचा हड़कंप
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर जनपद में जानलेवा प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ चल रहे अभियान को थाना कुतुबशेर पुलिस ने ठोस अंजाम तक पहुँचाया- इससे पहले चाइनीज मांझे के ख़िलाफ़ थाना मंडी पुलिस ने बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया- पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशों के क्रम में थाना कुतुबशेर प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया- पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नाला पटरी क्षेत्र से तीन चाइनीज मांझा विक्रेताओं हरीश, शाद और साकिब उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया गया- अभियुक्तों के कब्जे से कुल 60 गट्टू प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद हुआ- प्रभारी इंस्पेक्टर एचएन सिंह की सक्रियता, सटीक रणनीति और ज़मीनी निगरानी ने यह स्पष्ट कर दिया कि थाना कुतुबशेर क्षेत्र में कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा- पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है- चाइनीज मांझे के विरुद्ध यह कार्रवाई आमजन की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता का प्रमाण भी है!



