पुलिस से बदसलूकी करना वाले किसान नेता को भारी पड़ा भारी

पुलिस से बदसलूकी करना वाले किसान नेता को भारी पड़ा भारी
विशेष रिपोर्ट-मो कलीम अंसारी
सहारनपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बदसलूकी करने वाले आरोपी को कानून का सबक सिखाया। मामला थाना जनकपुरी क्षेत्र का है, जहां का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में किसान नेता राहुल शर्मा लंगड़ाते हुए चलता नजर आ रहा है। अपने कृत्य को लेकर गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि राहुल शर्मा किसान यूनियन बेदी के अध्यक्ष राहुल बेदी का करीबी है।
राहुल शर्मा को राहुल बेदी का खास आदमी बताया जा रहा है।
कुछ दिन पहले जनता रोड पर 112 पर तैनात पुलिसकर्मी राहुल के साथ राहुल शर्मा ने खुलेआम बदसलूकी की थी।
अपने साथियों के फोन आने के बाद राहुल शर्मा मौके पर पहुंचा था। मौके पर मौजूद 112 पुलिसकर्मी से अभद्र व्यवहार किया गया था। इस पूरी घटना का वीडियो राहुल शर्मा ने खुद ही वायरल किया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। पीड़ित पुलिसकर्मी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का संदेश बदसलुकी करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।



