थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा 01 शराब तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 12 बोतल अवैध देशी शराब बरामद

थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा 01 शराब तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 12 बोतल अवैध देशी शराब बरामद
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अवैध मादक/नशीलें पदार्थों की रोकथाम एवं इनके कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री एच0एन0 सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 01.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मोहसीन उर्फ लिलवा पुत्र युसुफ निवासी नया बांस मानकमऊ थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर को मानकमऊ नहर पटरी, थरौली जाने वाले रास्ते पर से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 12 बोतत अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुयी । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कुतुबशेर पर मु0अ0सं0 002/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
मोहसीन उर्फ लिलवा पुत्र युसुफ निवासी नया बांस मानकमऊ थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ।
अभियुक्त शाहरूख उर्फ झाल्ला उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
- मु0अ0सं0 मु0अ0स0 0380/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर ।
- मु0अ0स0 83/2023 धारा 120-B/201/302 भादवि थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर ।
- मु0अ0स0 02/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर ।
बरामदगी का विवरणः-
12 बोतल अवैध देशी शराब (हरियाणा मार्का)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नामः-
- उ0नि0 श्री उ0नि0 कुलवंत सिंह मलिक थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ।
- हे0का0 1157 मुकेश थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ।
- का0 2547 अजय कुमार थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर ।



