चंदपुर कायस्थ के भट्टे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ एक बदमाश अहमद पुलिस मुठभेड़ मे घायल एक फरार, काबिंग जारी

चंदपुर कायस्थ के भट्टे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ एक बदमाश अहमद पुलिस मुठभेड़ मे घायल एक फरार, काबिंग जारी
सीओ अभितेश सिंह ने पुलिस बदमाशों की मुठभेड की जानकारी मीडिया को दी
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना कोतवाली देवबन्द की मंगलौर चौकी टीम चंदपुर कायस्थ भट्टे पर पुलिस पिकेट लगाकर वाहन चेकिंग कर रही थी तो एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया तो पुलिस को देखकर दोनों युवक जंगल की ओर भागने लगे पुलिस के पीछा करने पर युवकों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस ने आत्मरक्षा मे गोली चलाई तो एक युवक पुलिस की गोली से घायल हो और दूसरा जंगल मे घुस गया जिसकी पुलिस काबिंग कर रही है घायल युवक की पहचान 26 वर्षीय अहमद पुत्र बदर निवासी कायस्थवाडा के रूप मे हुई है जो देवबन्द कोतवाली का हिस्ट्रीशीतर बदमाश है और चोरी के कई मुकदमे होने के साथ सक्रिय अपराधी है वहीं दूसरे बदमाश की तलाश मे पुलिस जंगल मे काबिंग कर रही है!
पुलिस मुठभेड़ टीम मे थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा,मंगलौर चौकी इंचार्ज अजब सिंह, एस आई हेमंत भारती, है. का. शमीम अहमद, है. का. ब्रह्म प्रकाश, का. सचिन, का. श्री कृष्ण रावल शामिल रहे!



