अनीता वर्मा ने पति व उसके पुत्र पर लगाया जान से मारने का आरोप।

अनीता वर्मा ने पति व उसके पुत्र पर लगाया जान से मारने का आरोप।
पति ऋषिपाल सैनी ने कहा कि मेरी पत्नी अनीता वर्मा झूठे इल्जाम न्यूज पेपर में लगवाकर बदनाम करती।
विशेष रिपोर्ट – अमनदीप कौर सिद्धू
सहारनपुर थाना कुतुबशेर क्षेत्र की गांधी विहार कॉलोनी निवासी ऋषिपाल सैनी ने अपनी पत्नि अनीता वर्मा व उसके पुत्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन दोनों ने उन्हें जान से मारने का प्रयास भी किया। जिस समबन्ध मे उन्होने पुलिस को भी इस मामले में शिकायती पत्र दे रखा है।
पीड़ित पति ऋषिपाल सैनी का कहना था कि अनीता वर्मा के साथ उसका विवाह 2016 में हुआ था। शादी के बाद से ही उनके रिश्ते खराब हो गए थे। उनके कई कई मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं और वह उसे कोर्ट के आदेश पर गुजारा भत्ता के पेसे भी दे रहा है।
पीड़ित पति ऋषिपाल सैनी का कहना था कि अनीता वर्मा आए दिन वरिष्ट पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर जाकर उसके खिलाफ शिकायती पत्र देकर न्यूज पेपर में न्यूज लगाकर उसे बदनाम करने की कोशिश कर रही है।



