#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशक्राइमपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

बदमाशों के हौसले बुलंद! जनकपुरी में दिनदहाड़े 7 लाख की लूट, व्यापारी दहशत में

बदमाशों के हौसले बुलंद! जनकपुरी में दिनदहाड़े 7 लाख की लूट, व्यापारी दहशत में

विशेष रिपोर्ट – अमनदीप कौर सिद्धू

सहारनपुर थाना जनकपुरी क्षेत्र में बुधवार दोपहर बेख़ौफ़ बदमाशों ने चोकर व्यापारी के गोदाम में घुसकर 7 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट को अंजाम दे डाला। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और व्यापारी वर्ग दहशत में है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन हथियारबंद बदमाश अचानक गोदाम में घुस आए। बदमाशों ने वहां मौजूद लेबर को धमकाकर एक कमरे में बंद कर दिया और कैश उठा कर मौके से फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जनकपुरी समेत पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच-पड़ताल की। पुलिस टीमों ने आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का सुराग मिलने की उम्मीद है। वहीं, इस साहसिक लूट से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
उक्त घटना के संबंध में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Related Articles

Back to top button