#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर में सर्राफ के घर 15 लाख की चोरी से हड़कंप, बंद CCTV कैमरों ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती, खुलासे के लिए 3 टीमें गठित

सहारनपुर में सर्राफ के घर 15 लाख की चोरी से हड़कंप, बंद CCTV कैमरों ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती, खुलासे के लिए 3 टीमें गठित

संवाददाता -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना मंडी क्षेत्र के जैन बाग स्थित गोल कोठी में सर्राफ के घर हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। चोर मकान से नकदी और कीमती आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत 10 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अभिनंदन सिंह खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की जानकारी ली।एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि थाना मंडी क्षेत्र में एक मकान से नकदी और आभूषण गायब होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक और सर्विलांस टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं।इस चोरी की वारदात में सबसे अहम पहलू घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों का बंद होना बताया जा रहा है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कैमरे किस वजह से बंद थे और क्या चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरों को बंद किया था। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि वारदात से जुड़े सुराग मिल सकें।
एसएसपी ने बताया कि घटना के जल्द खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। साथ ही चोरी गए नकदी और आभूषणों की बरामदगी के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button