#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़

भैरों कलां में मतदाता सूची के निरीक्षण में जुटे सपा जिला उपाध्यक्ष -शेखर यादव

भैरों कलां में मतदाता सूची के निरीक्षण में जुटे सपा जिला उपाध्यक्ष -शेखर यादव

रिपोर्ट – अखिलेश यादव, पीलीभीत

कालीनगर पीलीभीत। विधानसभा बरखेड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैरों कलां में मतदाता सूची के विशेष निरीक्षण का कार्य किया गया। तहसील कलीनगर के भैरों कलां स्थित बूथ संख्या 350, 351 और 352 पर यह निरीक्षण संपन्न हुआ।

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शेखर यादव ने सरकारी प्राथमिक विद्यालय भैरों कलां पहुंचकर BLO शिक्षकों के साथ बैठकर मतदाता सूची का गहन अवलोकन किया। उन्होंने मतदाता सूची में दर्ज नामों का मिलान कर वोटरों की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, मृतक व डुप्लीकेट नामों को हटाने तथा त्रुटियों को सुधारने के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

सपा जिला उपाध्यक्ष शेखर यादव ने कहा – “मतदाता सूची लोकतंत्र की आत्मा है। निष्पक्ष और स्वच्छ मतदाता सूची से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।”

निरीक्षण के दौरान बूथ स्तर के पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button