महुआ गुंदे के तीन होनहारों का यूपी होमगार्ड में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
ब्यूरो रिपोर्ट पीलीभीत उत्तर प्रदेश

महुआ गुंदे के तीन होनहारों का यूपी होमगार्ड में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
पूरनपुर/पीलीभीत। जनपद पीलीभीत के विकासखंड पूरनपुर की गृह पंचायत महुआ गुंदे के तीन होनहार युवाओं का उत्तर प्रदेश होमगार्ड में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। युवाओं की इस उपलब्धि से गांव सहित आसपास के 94 गांवों के क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
इस उपलब्धि पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित उर्फ राजू भैया ने चयनित युवाओं के निज निवास पहुंचकर उनके परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिमांशु मिश्रा, अभय ओम शुक्ला तथा रिंकू मिश्रा के सुपुत्र रिशांत मिश्रा को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर आशुतोष दीक्षित उर्फ राजू भैया ने युवाओं को आशीर्वाद देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से सभी चयनित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।युवाओं की इस सफलता को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी कामयाबी से अन्य युवाओं को भी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
सहयोगी संवाददाता के माध्यम से रामसेवक वर्मा ने यह जानकारी उपलब्ध कराई।
SvasJsNews | जनहित की आवाज़





