गुरला ग्राम पंचायत में गौ सम्मान आह्वान अभियान का भव्य आयोजन

गुरला ग्राम पंचायत में गौ सम्मान आह्वान अभियान का भव्य आयोजन
संवाददाता- सत्यनारायण सेन गुरला
गुरला, आज टेकरी के हनुमान जी, हनुमान चौकी आश्रम के महंत श्री पुनीत दास त्यागी जी के सानिध्य में ग्राम पंचायत भवन के सामने विशेष कैंप लगाकर अभियान चलाया गया।
समस्त ग्रामीणों, बुजुर्गों, माताओं-बहनों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 800 से 1000 आस्था हस्ताक्षर कर अभियान को सफल बनाया गया। बच्चों ने “जय गौ माता, जय गोपाल” के नारों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में गौ माता के सम्मान, रखरखाव, भोजन व चारे की व्यवस्था पर चर्चा हुई और आगामी दिनों में गुरला में आदर्श गौशाला बनाने का संकल्प लिया गया।
मौजूद गणमान्य: श्री रतन जी त्रिपाठी, श्री सत्यनारायण जी सेन (पत्रकार )योगेश जी त्रिपाठी, शंकर सिंह चुण्डावत, विष्णु त्रिपाठी, राजकुमार माली, पवन कुमार माली, प्रहलाद तेली, पुखराज खटीक, केशव शर्मा, मोहित त्रिपाठी, सुरेश गुर्जर, शंकर जी गुर्जर सहित सैकड़ों ग्रामीण।
अभियान लक्ष्य (पोस्टर अनुसार): 17 दिसंबर 2026 को 12:00-01:15 श्री राम संकीर्तन, 02:00 बजे 31 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति/PM को ज्ञापन। 3 मांगें – गौहत्या समाप्त, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा, केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय।



