#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम और एसएसपी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम और एसएसपी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

जमुनाबाद और नगर पालिका गोला में तैयारियों का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने शुक्रवार को गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कृषि महाविद्यालय परिसर, जमुनाबाद और नगर पालिका परिषद गोला में निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने कृषि महाविद्यालय परिसर में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, आवागमन के मार्गों और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों और मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके बाद अधिकारियों ने नगर पालिका परिषद गोला में भी तैयारियों की समीक्षा की। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल और संबंधित कर्मचारियों को पूरी सतर्कता बरतने, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाए और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना है।

Related Articles

Back to top button