#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

अवैध मार्केट निर्माण… प्राधिकरण क्यों अनजान?

अवैध मार्केट निर्माण… प्राधिकरण क्यों अनजान?

क्षेत्रीय अवर अभियंता व मेट की भूमिका पर उठे सवाल, सील के बावजूद चालू निर्माण

मो कलीम अंसारी

सहारनपुर जोन-3 ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध निर्माण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरटीओ ऑफिस के ठीक सामने बनाई जा रही मार्केट को विकास प्राधिकरण ने 15 नवंबर 2025 को अवैध पाते हुए सील किया था। लेकिन इसके बाद, छुट्टी के दिन का फायदा उठाकर या अवर अभियंता के आशीर्वाद के चलते निर्माणकर्ता द्वारा उसी सील्ड परिसर पर दोबारा निर्माण शुरू करने का प्रयास किया गया। मौके पर मशीन मंगवाकर लिंटर डालने की तैयारी की जा रही थी।
सूचना मिलते ही विकास प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुँची और तुरंत निर्माण कार्य रुकवाकर मशीन को वापस भेजा। बताया गया कि प्राधिकरण की टीम को देखते ही संबंधित व्यक्ति मौके से फरार हो गया। बड़े सवाल यह हैं— इतनी बड़ी मार्केट के निर्माण की जानकारी विभागीय कर्मचारियों को समय रहते क्यों नहीं हुई।
सील लगने के बावजूद निर्माण की दोबारा शुरुआत कैसे हो गई?
क्या क्षेत्रीय अवर अभियंता और मेट की निगरानी में कहीं कमी रह गई। समय पर प्रभावी निगरानी हो तो इस प्रकार के अवैध निर्माण पनप ही नहीं सकते। अब देखना होगा कि प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इस प्रकरण को किस तरह लेते हैं क्या सील के बाद भी निर्माण कराने वाले जिम्मेदार व्यक्तियों पर एफआईआर होगी?
और क्या इस मामले में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी?
हालांकि सूत्रों की माने तो अब रुकवा तो दिया परंतु सेटिंग के चलते ये कार्यक्रम रात में फिर शुरू होने की पूरी संभावना है।

Related Articles

Back to top button