#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़मुरादाबाद

बाढ़ के पानी से घिरा दो मंजिला मकान भरभराकर गिरे मकान के मलबे में दबी महिला की मौत

बाढ़ के पानी से घिरा दो मंजिला मकान भरभराकर गिरे मकान के मलबे में दबी महिला की मौत

मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के अक्का भीकनपुर गांव में लगातार बारिश और बाढ़ के पानी ने एक परिवार की मुसीबत बढ़ा दी। मकान के चारों तरफ पानी जमा होने के बाद अचानक कासिम अली का दो मंजिला मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान गिरते ही परिवार में चीख पुकार मच गई और 27 वर्षीय ओलेबा खातून मलबे के नीचे दब गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी व हेटरे की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से सकुशल बाहर निकाल लिया गया और तत्काल एंबुलेंस की मदद से मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पीड़ित महिला को उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है वहीं इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार का घर और जरूरी सामान मलबे में तब्दील हो गया है और परिवार ने शासन प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। महिला की मौत के बाद परिवार में सभी रो रो कर बुरा हाल है और परिवार में शोक की लहर है

पूरा मामला भोजपुर थाना क्षेत्र के अक्का भीकनपुर गांव का है, जहां कासिम अली मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। कासिम अली अपनी पत्नी और चार छोटे बच्चों के साथ इसी दो मंजिला मकान में रह रहा था। लगातार हो रही बारिश और ढेला नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गांव में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और मकान के चारों तरफ भी पानी जमा हो गया था। बताया जा रहा है कि पानी भरने के बाद मकान अचानक कमजोर हुआ और देखते ही देखते दो मंजिला मकान भरभराकर जमीन पर आ गिरा। मकान गिरने से उसमें रखा घरेलू और जरूरी सामान मलबे में दबकर खराब हो गया, जबकि परिवार की 27 वर्षीय ओलेबा खातून मलबे के नीचे फंस गई।
मकान गिरने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, क्षेत्रीय पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी और हेटरे की मदद से मलबा हटाकर महिला को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद एंबुलेंस से महिला को मुरादाबाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां घायल महिला को डॉक्टर ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया है हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं नुकसान का जायजा लेने और आगे की कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग की टीम, लेखपाल और तहसील स्तर के अधिकारियों द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है।पीड़ित कासिम अली का कहना है कि मकान गिरने से उसका परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है और घर में रखा जरूरी सामान भी बर्बाद हो गया है। ऐसे में पीड़ित परिवार ने शासन प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। बाढ़ के बीच हुए इस हादसे ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है।

२,,वही मुरादाबाद के एसपी देहात कुँवर आकाश सिंह ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि दो मंजिल मकान के मलवे के नीचे दबी महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है और जो आगे की करवाई है वह पुलिस द्वारा पंचनामा भर सबको पीएम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल जारी है

बाईट,, कुँवर आकाश सिंह एसपी देहात मुरादाबाद

Related Articles

Back to top button