कहासुनी के बाद आम के बाग में बवाल — छात्रों ने युवक को बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा, वीडियो हुआ वायरल!
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान जांच प्रारंभ

कहासुनी के बाद आम के बाग में बवाल — छात्रों ने युवक को बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा, वीडियो हुआ वायरल!
पीलीभीत से बड़ी खबर | SvasJsNews विशेष रिपोर्ट
पीलीभीत। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव जोगराजपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब मामूली कहासुनी के बाद छात्रों और युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और आधा दर्जन से अधिक छात्रों ने एक युवक को आम के बाग में बेरहमी से पीट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत किसी मामूली बात को लेकर हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक को लात-घूंसों और बेल्टों से बुरी तरह पीटा गया। युवक के साथ मारपीट का यह पूरा वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवक जमीन पर गिरा है और कई लोग मिलकर उसकी पिटाई कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक युवक बुरी तरह घायल हो चुका था।सूचना मिलते ही सेहरामऊ उत्तरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं ग्रामीणों में इस प्रकार की घटनाओं को लेकर आक्रोश और भय दोनों देखने को मिल रहा है।
SvasJsNews अपील करता है कि किसी भी विवाद की स्थिति में हिंसा का सहारा न लें, बल्कि प्रशासनिक माध्यमों से समाधान खोजें।
#पीलीभीत #SvasJsNews #BreakingNews #ViralVideo #Marpit #UPNews #Jograjpur #सेहरामऊउत्तरी



