जनसुनवाई को बेहतर बनाना मेरी पहली प्राथमिकता : एसपी के.के. बिश्नोई।
मौहम्मद अरशद तहसील प्रभारी चांदपुर बिजनौर
जनसुनवाई को बेहतर बनाना मेरी पहली प्राथमिकता : एसपी के.के. बिश्नोई।
बिजनौर– मौहम्मद अरशद तहसील प्रभारी चांदपुर बिजनौर। जनपद के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक के.के. बिश्नोई ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता की प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि मेरा पहला उद्देश्य जनसुनवाई को बेहतर बनाना रहेगा। मेरी कोशिश रहेगी कि जनपद की समस्याओं को जनपद में ही निपटाया जाए।
एसपी ने कहा कि मैं जनता की समस्या को सीधा सुनूंगा। किसी भी पीड़ित को मेरे पास आने के लिए किसी सिफारिश की जरूरत नहीं है। मेरा दरवाजा हर पीड़ित के लिए खुला है। थानों में आने वाले फरियादियों की सुविधा के लिए “भरोसा पर्ची” की शुरुआत की जाएगी।
भू-माफिया और फर्जी मुकदमे लिखवाने वालों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनपद में किसी भी व्यक्ति को जाति या धर्म के नाम पर न तो सताया जाएगा और न ही किसी जाति विशेष की दबंगई चलने दी जाएगी।
एसपी ने दो टूक कहा कि जो गलत है, वो गलत है। उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी, फिर चाहे वो पुलिसकर्मी हो, पत्रकार हो या आम आदमी हो। कानून सबके लिए बराबर है।



