#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

शिवभक्ति से सराबोर हुई छोटी काशी, चतुर्थ सोमवार पर विधायक ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल

शिवभक्ति से सराबोर हुई छोटी काशी, चतुर्थ सोमवार पर विधायक ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल

  ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। सावन के चतुर्थ सोमवार पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पूरी तरह शिवमय नजर आई। सुबह से ही प्रदेश के विभिन्न जिलों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं व कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।

इसी बीच विधायक अमन अरविंद गिरी ने बाबा भूतनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के बाद विधायक ने अपने साथियों के साथ श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर उनका स्वागत किया और भक्तों पर पुष्पवर्षा की। फूलों की बारिश के बीच श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

विधायक ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि छोटी काशी में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुगमता से दर्शन हो और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।

चतुर्थ सोमवार पर छोटी काशी में उमड़ी भीड़ के चलते पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल रहा। दूर-दराज से आए कांवड़ियों और शिवभक्तों ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की आस्था और जयकारों से छोटी काशी का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, रामगुलाम पांडे गुरुजी, राजेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र गिरी मोंटी भैया, प्रधान आशीष मिश्रा, छोटे सिंह सहित समस्त प्रधानगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button