#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

छोटी काशी में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, डीएम-एसएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

छोटी काशी में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, डीएम-एसएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

अंतिम सोमवार पर शिवभक्तों का हुआ आत्मीय स्वागत, मंदिर परिसर का भ्रमण कर अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ खीरी, 24 अगस्त। पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में शिवभक्तों और कांवड़ियों की आस्था का सैलाब उमड़ा। कांवड़ियों के स्वागत एवं उत्साहवर्धन के लिए प्रशासन की ओर से भव्य पुष्पवर्षा की गई। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने गोला गोकर्णनाथ मंदिर परिसर में पहुंचकर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

पुष्पवर्षा के दौरान कांवड़ियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। अधिकारियों ने शिवभक्तों का कुशलक्षेम जाना और उन्हें सुरक्षित एवं सुगम यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद डीएम और एसएसपी ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन-पूजन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर के साथ प्रवेश एवं निकास मार्ग, श्रद्धालुओं की भीड़ तथा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासन लगातार निगरानी में जुटा रहा।

इस दौरान एएसपी पश्चिमी अमित कुमार राय, एसडीएम गोला युगांतर त्रिपाठी, सीओ गोला महक शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस एवं प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन-पूजन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा पूरे मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button