#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

राष्ट्रगान के अपमान का आरोप, कांग्रेसियों ने थाने में दी शिकायत

राष्ट्रगान के अपमान का आरोप, कांग्रेसियों ने थाने में दी शिकायत

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा उन्नाव जिले में राष्ट्रगान के कथित अपमान के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना कुतुबशेर में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्रगान देश की एकता, अखंडता और सम्मान का प्रतीक है। इसके अपमान के मामले में नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली गुर्जर, पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी, सोनू पठान, उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, इकराम खान, नीरज कपिल, जमाल अहमद, नसीब खान, अमित राठौर, यूनुस अंसारी, सलीम मलिक, शहनाज बेगम, समीर, शाकिब, आरिफ मंसूरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button