आबकारी विभाग की दबिश जारी, 37 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी,एक गिरफ्तार

आबकारी विभाग की दबिश जारी, 37 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी,एक गिरफ्तार
रायबरेली, 07 नवम्बर 2025
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत तहसील लालगंज में कार्यवाही की गई।
इसके अंतर्गत तहसील के थाना खीरों ग्राम मोहनपुर एवं बेहटा शासनपुर में दबिश दी गई। दबिश के दौरान 37 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा एक अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया।
अभियान के दौरान टीम ने अवैध शराब निर्माण के अड्डों एवं संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली गई तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को नष्ट किया।
जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ऐसी कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी।



