उत्तर प्रदेशपंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेशपीलीभीतब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचारराजनीति

वार्ड नं. 19 की जनता ने ठाना – बदलाव लाना है, इमरान क़ादरी मंसूरी को जिताना है!

वार्ड नं. 19 की जनता ने ठाना – बदलाव लाना है, इमरान क़ादरी मंसूरी को जिताना है!

SvasJs News | Pilibhit Update

जनपद पीलीभीत में आगामी जिला पंचायत चुनाव की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। वार्ड नं. 19 में इस बार जनता के बीच परिवर्तन की लहर देखने को मिल रही है। क्षेत्र की जनता ने अब यह ठान लिया है कि इस बार ऐसे प्रत्याशी को जीताना है जो उनके बीच रहे, उनकी समस्याओं को सुने और हर समय सेवा के लिए उपलब्ध रहे।

इसी क्रम में वार्ड नं. 19 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी इमरान क़ादरी मंसूरी ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए क्षेत्रवासियों से भावनात्मक अपील की—

“मैं आपके बीच का ही एक बेटा, एक भाई हूं। जब भी आपने मुझे अपनी सेवा के लिए बुलाया—चाहे रात हो या दिन—मैं हमेशा हाज़िर रहा हूं और आगे भी रहूंगा। जीत-हार ऊपरवाले और आपकी दुआओं पर निर्भर है। लेकिन अगर मुझे मौका मिला, तो वार्ड नं. 19 में ऐसे ऐतिहासिक विकास कार्य कराऊंगा जो सिर्फ़ जनता की भलाई के लिए होंगे।”

इमरान क़ादरी मंसूरी ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब जनता को झूठे वादों से नहीं, वास्तविक कार्यों से नेतृत्व का चयन करना चाहिए। उन्होंने कहा—

“हर चुनाव में कई नेता आते हैं, वादे करते हैं, लेकिन जीत के बाद पांच साल तक जनता को मुंह तक नहीं दिखाते। मैं ऐसा नहीं हूं। मैं हमेशा आपके बीच रहूंगा, आपकी आवाज़ बनूंगा और आपके हर हक की लड़ाई ईमानदारी से लड़ूंगा।”

इमरान क़ादरी मंसूरी का कहना है कि उनका लक्ष्य किसी पद को पाना नहीं, बल्कि जनता की सेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास है।

“अबकी बार जनता का नारा है — वार्ड नं. 19 में विकास की गूंज उठाना है, इमरान क़ादरी मंसूरी को जिताना है!”

Related Articles

Back to top button