हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एनएसजीआई संस्थापक-प्रबंधक डॉ. शशिकांत शर्मा का जन्मदिन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एनएसजीआई संस्थापक-प्रबंधक डॉ. शशिकांत शर्मा का जन्मदिन
समारोह में सात रंगों से सुसज्जित इंद्रधनुष मॉडल बना आकर्षण का केंद्र
रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी, त्रिपुला में एनएसजीआई संस्थापक-प्रबंधक डॉ. शशिकांत शर्मा का जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सह-प्रबंधिका डॉ. रश्मि शर्मा ने न्यू स्टैंडर्ड परिवार की ओर से डॉ. शर्मा को केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। न्यू स्टैंडर्ड ग्रुप की सभी शाखाओं के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।
समारोह का मुख्य आकर्षण इंद्रधनुष आधारित आकर्षक मॉडल रहा, सात रंगों से सुसज्जित इस रचनात्मक प्रस्तुति ने एकता, सकारात्मक सोच और शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंजरी श्रीवास्तव, मिंजा अंसारी, पारुल श्रीवास्तव, जितेंद्र वर्मा, जितेंद्र सिंह एवं राममिलन सहित शिक्षकों ने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों की सराहना बटोरी। इसके उपरांत विद्यालय परिवार की ओर से डॉ. शशिकांत शर्मा को स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
संस्थापक-प्रबंधक डॉ. शर्मा ने विद्यालय परिवार का हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि संस्थान की निरंतर प्रगति का श्रेय विद्यालय परिवार की निष्ठा, समर्पण और टीम भावना को जाता है। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन ऋतुराज श्रीवास्तव एवं अनुपमा सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवलखन प्रजापति, राजीव सिंह, तारकेश्वर सिंह, शर्मिला दास गुप्ता, कामाक्षा सिंह, इंद्र विक्रम सिंह, शिवांग अवस्थी, रुची मिश्रा, प्राचार्य प्रो अनिल कुमार श्रीवास्तव, उप-प्रधानाचार्य मो. फैजान खान एवं रजनी श्रीवास्तव, शिवकरन पाल, संचिता त्रिवेदी, प्रशांत पांडेय, नितिन सिंह, अरुण चौधरी, अजय सिंह, गिरीश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।



