पौध रोपण कर मनाया गया ‘उपज’ का स्थापना दिवस

पौध रोपण कर मनाया गया ‘उपज’ का स्थापना दिवस
रायबरेली। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की रायबरेली इकाई द्वारा बाबा नगर सुल्तानपुर रोड मिल एरिया में उपज का स्थापना दिवस पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपज के प्रान्तीय महामंत्री आनन्द कर्ण ने बताया कि उपज की प्रदेशभर की जनपद इकाईयो द्वारा उपज का स्थाना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला इकाई द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए वृक्षारोपण कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होने बताया कि उपज प्रदेश की एक मात्र टेªड यूनियन से पंजीकृत संस्था है जिसके प्रांतीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह है। उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश भर उपज दिन प्रतिदिन फलफूल रहा है और पत्रकारों की लड़ाई आगे रहकर लड़ने हेतु सदैव तत्पर रहता है। श्री कर्ण ने बताया कि उपज की स्थापना मेरो पिता स्व. राधेश्याम लाल कर्ण ने अपने अथक परिश्रम एवं पूरे प्रदेश भर में भ्रमण करने पश्चात की गई थी।
इस सभा में पूर्व प्रधानाचार्य एव उपज की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिव नारायण सोनी ने कहा कि प्रदेश में पत्रकारों की समस्या निदान के लिए स्व. राधेश्याम कर्ण ने पत्रकारों के हितार्थ में उपज संस्था की स्थापना किया था, हम उनके हृदय से आभारी हैं। प्रान्तीय समिति के सदस्य मिलिंद द्विवेदी ने उपज के विस्तार पर चर्चा करते हुए बताया कि उपज एक मात्र ऐसी संस्था है जो पत्रकार उत्पीड़न एवं पत्रकारों की मांग को प्रबल तरीके से उठाता है। उन्होने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया किया। विशेष आमंत्रितसदस्य केशवानंद त्रिपाठी ने भी पत्रकारों को एक जुट होने का आवाह्न किया और सभी वृक्षारोपण की नसीहत दी उन्होने कहा कि वृक्ष लगाने से बुध मजबूत होता है और जिसका बुध मजबूत होता है वह धनवान हो जाता है।
इस अवसर विशेष रूप से सचिन श्रीवास्तव, गुरजीत सिंह तनेजा, भौमेश कुमार सोनी, सरिका शुक्ला, राजरानी सिंह, अविनाश कर्ण, आशुतोष मिश्रा, जुबेर अहमद, अमित मौर्य, राहुल श्रीवास्तव, पिन्टू त्रिवेदी, अनुज मौर्या, सलमान चिश्ती, संजय यादव, सौरभ सोनी सहित तमाम पत्रकार व समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिव नारायण सोनी ने किया।



