#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली
बकायेदारों की भूमि की नीलामी 18 अगस्त को

बकायेदारों की भूमि की नीलामी 18 अगस्त को
रायबरेलीः- 28 जुलाई 2026
उपजिलाधिकारी सदर रायबरेली गौतम सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि बैंक देय की बकायेदार मिथलेश कुमारी सिंह पत्नी गणेश सिंह निवासी ग्राम शिवलहा मजरे कृष्णपुर ताला एवं गणेश सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी कल्यानपुर रैली परगना व तहसील सदर जिला रायबरेली की भूमि की सार्वजनिक नीलामी 18 अगस्त 2026 को समय प्रातः 10:00 बजे तहसील परिसर स्थित नायब तहसीलदार पश्चिमी/नीलाम अधिकारी कक्ष में प्रस्तावित है। इच्छुक बोलीदाता निर्धारित तिथि व समय, स्थान पर उपस्थित होकर नीलामी में प्रतिभाग कर सकते है। नीलामी सम्बन्धी शर्तें संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।



