#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

सावन कांवड़ यात्रा मेला के दृष्टिगत थाना डलमऊ पुलिस द्वारा की गई मॉकड्रिल

सावन कांवड़ यात्रा मेला के दृष्टिगत थाना डलमऊ पुलिस द्वारा की गई मॉकड्रिल


रायबरेली 27 जुलाई 2026

पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में आगामी सावन कांवड़ मेला को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना डलमऊ पुलिस द्वारा मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के दौरान मंदिरों में अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में संभावित भगदड़ जैसी आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने का अभ्यास किया गया। पुलिस टीम द्वारा श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने, भीड़ को नियंत्रित करने, घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हुए तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाने तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य का व्यवहारिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही करने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा की प्राथमिकता देने तथा किसी भी आपात स्थिति में धैर्य एवं सतर्कता के साथ कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। रायबरेली पुलिस आगामी सावन कांवड़ मेला को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button