#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

एनएसबीवीएम में मनाई गई ’डाॅ.एपीजे कलाम की पुण्यतिथि

एनएसबीवीएम में मनाई गई ’डाॅ.एपीजे कलाम की पुण्यतिथि


रायबरेली, 27 जुलाई 2026

न्यू स्टैंण्डर्ड बालिका विद्या मंदिर में डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्य तिथि के अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह एवं एकेडमी इंचार्ज नितिन सिंह, टीचर्स तथा बच्चों ने ’’मिसाइल मैन’’ को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर स्कूल की स्टूडेंट प्रेरणा पाण्डेय ने कलाम के जीवन से संबंधित अनेक जानकारियों से अपने सहपाठियों को अवगत कराते हुए उनकी प्रसिद्ध पंक्ति पढ़ी- ’’यदि आप असफल हो जाते हैं तो कभी हार ना माने’’ इसी क्रम में स्कूल के शिक्षक शैलेन्द्र सिंह ने डाॅ. अब्दुल कलाम के जीवन की आद्योपान्त जानकारी देते हुए उनके एक कीमती विचार से बच्चों को अवगत कराया- ’’यदि आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं, तो पहले सूरज की तरह जलना सीखें।’’
अंत में प्रधानाचार्य ने देश के महान वैज्ञानिक भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम के संबंध में बच्चों को अनेक जानकारियां देते हुए उनके प्रेरक विचारों से अवगत कराते हुए कहा -’’सपने वह नहीं होते जो हम नींद में देखते हैं, सपने वह हैं जो हमको नींद नहीं आने देते।’’ वास्तव में कलाम का संपूर्ण जीवन सदैव हम सबको प्रेरित करता रहेगा। उनकी पुयण्यतिथि पर हम उनको शत्-शत् नमन करते हैं।
जय हिंद, जय भारत।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button