#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि 

रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रिपुला में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई।
प्रधानाचार्या शर्मीला दास गुप्ता ने शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के साथ मिसाइल मैन डॉ अब्दुल कलाम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में छात्रा माही ने डॉ. कलाम के जीवन, संघर्ष, वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा युवाओं के लिए उनके प्रेरणादायक विचारों पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। वहीं छात्रा आराध्या ने डॉ. कलाम के जीवन एवं योगदान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन किया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रधानाचार्या शर्मीला दास गुप्ता ने बताया कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम केवल महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उनका मानना था कि बड़े सपने देखने वाले ही बड़े लक्ष्य प्राप्त करते हैं। विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम, ईमानदारी और निरंतर सीखने की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। यदि युवा डॉ. कलाम के आदर्शों को अपनाएं, तो वे स्वयं के साथ-साथ राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 
इस अवसर पर फैजान खान, शिवकरन पाल, संचिता त्रिवेदी,  प्रशांत पांडेय, शुभी सिंह, अजय सिंह, कमरुल और अखिल सहित शिक्षक / शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button