#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली
भीषण हादसे में रोडवेज बस क्षतिग्रस्त, चालक की हालत नाजुक

भीषण हादसे में रोडवेज बस क्षतिग्रस्त, चालक की हालत नाजुक
ब्यूरो रिपोर्टर: तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी।शुक्रवार अल सुबह हरिद्वार से रुपैडिहा जा रही सीतापुर डिपो की रोडवेज बस ऐरा पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का चालक की ओर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि परिचालक के सिर में चोट आई। बस में सवार सात यात्रियों में से एक महिला यात्री के भी घायल होने की सूचना है। हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल चालक को पहले सीएचसी नकहा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।



