#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत 48 लीटर अवैध कच्ची शराब व 320 किलो लहन बरामद, 04 अभियोग पंजीकृत

विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत 48 लीटर अवैध कच्ची शराब व 320 किलो लहन बरामद, 04 अभियोग पंजीकृत

रायबरेली:- 24 जुलाई 2026
          जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रोबिन आर्य एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 द्वारा मय हमराह विभिन्न स्थानों पर सघन दबिश की कार्रवाई की गई।
          कार्रवाई के दौरान महराजगंज तहसील के थाना बछरावा अंतर्गत ग्राम पश्चिम गाँव, उफरापुर एवं नन्दाखेड़ा तथा थाना डीह क्षेत्र के ग्राम आटी एवं ठकुराइन का पुरवा स्थित अवैध कच्ची शराब निर्माण के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर छापेमारी की गई।
          छापेमारी के दौरान जनपद में कुल 48 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 320 किलो लहन बरामद किया गया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल 4 अभियोग पंजीकृत किए गए।
          जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस प्रकार की प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button