#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

महिलाओं के बीच पहुंचीं पूनम सिंह, आत्मीय संवाद से जीता दिल

महिलाओं के बीच पहुंचीं पूनम सिंह, आत्मीय संवाद से जीता दिल

रायबरेली। रायबरेली शहर के अंदरून किला (खालीसाहट) में पूनम सिंह ने माताओं एवं बहनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के बीच बैठकर उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

पूनम सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण एक विकसित समाज की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि जब मातृशक्ति आत्मनिर्भर और सशक्त होगी, तभी परिवार और देश निरंतर प्रगति करेगा। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देने का भी आह्वान किया।

मुलाकात के दौरान महिलाओं ने खुलकर अपने विचार साझा किए और पूनम सिंह के सहज, संवेदनशील एवं आत्मीय व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की हर महिला को सम्मान, अवसर और सुरक्षा मिलना आवश्यक है। महिलाओं का विश्वास और स्नेह ही उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

Related Articles

Back to top button