#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

24 जुलाई को जिला पंचायत सभागार में महिला जनसुनवाई

24 जुलाई को जिला पंचायत सभागार में महिला जनसुनवाई

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव सुनेंगी शिकायतें।

रायबरेली:- 22 जुलाई 2026         
          मा० उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) उ०प्र० राज्य महिला आयोग अपर्णा यादव द्वारा 24 जुलाई 2026 को एक दिवसीय जनपद में भ्रमण, निरीक्षण, बैठक व महिला जनसुनवाई कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के तहत महिला उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न तथा घरेलू हिंसा से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए जिला पंचायत सभागार में अपरान्ह 02:00 बजे से महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक प्रस्तावित है।
          जनपद की यदि किसी भी महिला को महिला उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न या घरेलू हिंसा से संबंधित कोई शिकायत है तो वे निर्धारित समय पर जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्या प्रस्तुत कर सकती हैं, जिससे उनका त्वरित निस्तारण कराया जा सके।

Related Articles

Back to top button