#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली
गेगासो गंगा पुल मरम्मत के बाद सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन हेतु पुनः खोला गया

गेगासो गंगा पुल मरम्मत के बाद सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन हेतु पुनः खोला गया
रायबरेली-22 जुलाई 2026,
परियोजना निदेशक, एनएचएआई इन्द्रेश कुमार ने बताया कि रायबरेली एवं फतेहपुर जनपद की सीमा पर गंगा नदी पर स्थित गेगासो पुल की आवश्यक मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य सम्पन्न होने के उपरांत आज रात्रि 08:00 बजे से गेगासो पुल सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन हेतु खोल दिया गया है। अब पुल से सामान्य रूप से सभी वाहनों का आवागमन किया जा सकेगा।



