प्रधान नहीं प्रधानमंत्री इस्तीफा दें – ओपी यादव

प्रधान नहीं प्रधानमंत्री इस्तीफा दें – ओपी यादव
– जंतर-मंतर में की गयी पुलिस बर्बरता के विरोध में प्रदर्शन एंव ज्ञापन
रायबरेली, 22 जुलाई, 2026
जंतर-मंतर में शांन्तिपूर्ण धरना दे रहे छात्रों को पुलिस द्वारा किये गये बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज एवं बच्चियों के साथ उनके कपड़े फाड़कर किये गये दुर्व्यवहार के विरोध में समाजवादी पार्टी ने बाबा साहब डा0 भमराव अम्बेडकर प्रतिभा स्थल में बाबा साहब की प्रतिमा में मार्ल्यापण कर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी गगनभेदी नारे लगाये। कार्यकर्ताओं के हाँथ में पुलसिया जुर्म की पीड़ित बच्चियों के फोटो थे। शहीद चौक पर सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रान्तीय नेता ओपी यादव ने कहा कि अब प्रधान का नहीं प्रधानमंत्री का इस्तीफा चाहिए। प्रदर्शन में नीलेश यादव, डा0 एस0यू0 खान, अखिलेश माही, रामसेवक वर्मा, चन्द्रराज पटेल, शिव दुलारी यादव, संदीप शुक्ला, चेतन यादव, हिमाँशु मटिहा, राहुल निर्मल, शुभम पाल, ऋषभ सेन, रंजीत यादव, पिंटू सिंह, अजय कीर्ति, ज्ञान बहादुर आदि लोग शामिल थे। ज्ञापन में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने लाठी चार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के विरूद्ध मुकदमा कायम करने, शिक्षा प्रणाली एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार की मांगी की गयी।



