अभिव्यक्ति की आजादी छीनने का कुत्सित प्रयास कर रही है भाजपा सरकार – रज्जू खान

अभिव्यक्ति की आजादी छीनने का कुत्सित प्रयास कर रही है भाजपा सरकार – रज्जू खान
रायबरेली 22 जुलाई 2026
समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आफताब अहमद रज्जू खान एडवोकेट ने कहा कि शांतिपूर्वक ढंग से धरना दे रहे छात्रों पर हुए लाठी चार्ज और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे और अन्याय के विरोध में संसद में विपक्ष की आवाज नहीं सुनी जा रही संसद के बाहर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव लोकतांत्रिक रूप से जनहित की आवाज उठा रहे थे इसपर देश की जुल्मी अन्यायी सरकार द्वारा उन्हें गिरफ़्तार करना तानाशाही की पराकाष्ठा है यह भाजपा सरकार की दमनकारी मानसिकता का द्योतक है
रज्जू खान ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अभिव्यक्ति की आजादी छीनने का कुत्सित प्रयास किया है देश प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है आगामी होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगे।



