#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

पीडीए की एकता से घबराकर भाजपा के लोग पोस्टरो में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं : रज्जू खान

पीडीए की एकता से घबराकर भाजपा के लोग पोस्टरो में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं : रज्जू खान

रायबरेली 22 जून 2026

समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आफताब अहमदरज्जू खान एडवोकेट ने कहा कि में कुछ समाजवादी पार्टी से घबराए हुवे भाजपा के लोग ऐसे पोस्टर बाजी करके नीचता में उतरे है। प्रशासन को इसे संज्ञान में लेकर सीसीटीवी निकलवाकर मुकदमा दर्ज करना चाहिए।
रज्जू खान ने कहा 2027 में जिले की सभी सीटें जीतने जा रही है समाजवादी पार्टी, विरोधी पार्टी अपनी हार बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। इसलिए उलटी सीधी हरकतों पर उतारू है। समाजवादी पार्टी सभी जातियों और धर्मों को लेकर चलने वाली पार्टी है। ऐसे पोस्टर लगाने से आपकी मानसिकता नहीं छिपेगी। आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उसी बौखलाहट का नतीजा है यह पोस्टर लगाना।

Related Articles

Back to top button