#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़राज्यशाहजहांपुर

फर्जी एनकाउंटर और लाठीचार्ज मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, आंदोलन की चेतावनी

दोषी पुलिसकर्मियों पर हो सख्त कार्रवाई : तनवीर खान

फर्जी एनकाउंटर और लाठीचार्ज मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, आंदोलन की चेतावनी

खुटार, शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के गांव हरनाई में कथित फर्जी एनकाउंटर और ग्रामीणों पर हुए लाठीचार्ज का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर खान सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हरनाई गांव पहुंचे और पीड़ित ग्रामीणों व परिवारों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि महिलाओं, बुजुर्गों और निर्दोष लोगों के साथ पुलिस की कार्रवाई बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल करते हुए ग्रामीणों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।


तनवीर खान ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का काम नहीं होना चाहिए। यदि किसी के साथ अन्याय हुआ है तो उसकी सुनवाई निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फर्जी एनकाउंटर और लाठीचार्ज के मामले में जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक आंदोलन करेगी।भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार एक तरफ “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे नारे देती है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं पर लाठियां बरसाने के आरोप सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरनाई की घटना ने सरकार के महिला सुरक्षा संबंधी दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


मौके पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। तनवीर खान ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी पीड़ित ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।


SvasJsNews
www.svasjsnews.in
डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म

Related Articles

Back to top button