#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा आगामी मोहर्रम पर्व पर निकाले जाने वाले ताजिया जुलूस के विभिन्न मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा आगामी मोहर्रम पर्व पर निकाले जाने वाले ताजिया जुलूस के विभिन्न मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रायबरेली 12 जून 2026


शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक सिंह द्वारा थाना सलोन पुलिस बल के साथ सलोन कस्बे में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मोहर्रम ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्गों का भ्रमण कर जायजा लिया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रमुख मस्जिदों, जुलूस के लिये निर्धारित मार्गों, रास्ते में पड़ने वाले अन्य धार्मिक स्थलों व विभिन्न आबादी वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया तथा आयोजनकर्ताओं एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। साथ ही सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button