चौहान गुट ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा ज्ञापन

चौहान गुट ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा ज्ञापन
रायबरेली 04 जून 2026
गुरुवार को ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान ने अपने पदाधिकारियों व सैकड़ों व्यापारियों के साथ उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिलाधिकारी रायबरेली के द्वारा ज्ञापन देकर जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि थाना डीह को लेकर ओम प्रकाश तिवारी पुत्र जगन्नाथ तिवारी, निवासी ग्राम पूरे बंधन, पोस्ट बारा, थाना डीह, जिला रायबरेली को व उनके दोनों भाइयों को मारा पीटा गया और जिसका प्रार्थना पत्र में एक्सरे रिपोर्ट भी संलग्न होने के बावजूद अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जबकि घटना बीते 12/04/2026 की है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा दोबारा दो डॉक्टरी कराई गई उसमें भी फ्रैक्चर निकला लेकिन अभी तक विपक्षियों के ऊपर एफआईआर नहीं दर्ज की गई। आगे उन्होंने यह भी कहा कि थाना डीह प्रभारी एससी व बसपा माइंडेड होने के नाते सरकार की छवि धूमिल करने का कार्य कर रहा है। यदि रविवार 7 जून तक एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो सोमवार 8 जून को शहीद चौक डिग्री कॉलेज पर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ धरने पर दोपहर 2 बजे तक बैठूंगा उसके बाद अपने पदाधिकारियों के साथ पैदल मार्च कर मा0 मुख्यमंत्री जी से लखनऊ जाकर मिलूंगा और रायबरेली के विभिन्न थानों के व्यापारियों की दुकानों में चोरियों व दिन दहाड़े व्यापारियों के साथ मारपीट जैसी सभी समस्याओं से अवगत कराउंगा। ज्ञापन देने के प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के साथ प्रदेश सचिव संदीप पाठक, जिलाध्यक्ष मो0 उमर, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज़ खान, बालापुर अध्यक्ष भगवानदीन, जिला सचिव चित्रेश कुमार, नगर सचिव बबिता वर्मा, ओम प्रकाश तिवारी, राजेश कुमार तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।



