चौहान गुट ने लावारिस महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल ले जाकर कराया इलाज

चौहान गुट ने लावारिस महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल ले जाकर कराया इलाज
रायबरेली 03 जून 2026
बुधवार को सुबह ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान को शहर के डिग्री कॉलेज रोड पर, महिला थाने के पास से उनके व्यापारियों द्वारा फोन करने सूचना दी गई कि एक अधेड़ महिला बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ी है। सूचना मिलते श्री चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर उस महिला को अपनी सफारी में पदाधिकारियों की मदद से गाड़ी में लेटाकर रायबरेली जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती करवाया और तुरंत इलाज शुरू करवाया। दो घंटे बाद महिला को होश आ गया तो बताया कि वो जनपद बाराबंकी की रहने वाली है और अब उसकी तबियत पहले से ठीक है। श्री चौहान ने जिलाधिकारी महोदय रायबरेली व सीएमएस महोदय का धन्यवाद दिया और कहा कि उनके एक फोन पर चार डॉक्टरों की टीम लगाकर तुरंत इलाज करवाया गया। साथ ही चाय, नाश्ता, भोजन आदि की सारी व्यवस्था अंदर से ही कर दिया गया। इसके साथ ही उस महिला एक्सरे और अल्ट्रासाउंड भी तुरंत कराया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के साथ मो0 उमर, इम्तियाज़ खान, मो0 नजर, अरविंद चौधरी आदि मौजूद रहे।



