सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण, प्रसाद वितरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ वातावरण, प्रसाद वितरण में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रायबरेली। ज्येष्ठ माह के पंचम मंगलवार के सुअवसर पर एनएसपीएस परिवार की ओर से अध्यक्ष इन्द्रेश विक्रम सिंह, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं एनएसजीआई संस्थापक-प्रबंधक डॉ. शशिकांत शर्मा तथा संयुक्त सचिव डॉ. रश्मि शर्मा के नेतृत्व में शहर के सेमरी कोठी सुपर मार्केट स्थित न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर हनुमान जी की आराधना की।
सुंदरकांड पाठ के बाद श्रद्धालुओं को छोला-चावल एवं बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा ने कहा कि ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल का विशेष धार्मिक महत्व है, ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं और समाज को एकजुट करने की भावना प्रेरित करते है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी से इजहार अली, रज्जू खान, हाजी वसीम, सभासद कमरूद्दीन, सभासद लालमणि चैधरी, वीरन्द्र गुप्ता, अनिल मिश्रा, आलोक मिश्रा, शिवाकान्त शर्मा, शिवेन्द्र सिंह, शिवकरन पटेल, बलराज राणा, हसीन अहमद, रेहान कजियाना, प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह (एनएसबीवीएम), राजीव सिंह (एनएसपीएस सलेथू महराजगंज), शिवलखन प्रजापति (एनएसपीएस त्रिपुला), नितिन सिंह, संजय श्रीवास्तव, गिरीश श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं जनपद के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



