#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

जेईई एडवांस्ड 2026 में संशिक्षा अकादमी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

जेईई एडवांस्ड 2026 में संशिक्षा अकादमी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

रायबरेली, 01 जून 2026

संशिक्षा अकादमी ने एक बार फिर जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट परिणाम देकर रायबरेली का गौरव बढ़ाया है। संस्थान के पाँच विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है, जिससे संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा और सुदृढ़ हुई है।

सफल विद्यार्थियों में कृष्णा यादव ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4800, जान्हवी वर्मा ने AIR 6006, संस्कार अग्रहरी ने जनरल रैंक 7700 तथा ईडब्ल्यूएस रैंक 941, अक्षत कटियार ने AIR 10400 तथा आर्यन सिंह चौहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की है। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, समर्पण तथा संस्थान के शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

संशिक्षा अकादमी के निदेशक नीरज कुमार सोनी ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं समस्त शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के समर्पित प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने इस उपलब्धि को अकादमी के सभी शिक्षकों और अभिभावकों को समर्पित करते हुए कहा कि संशिक्षा अकादमी निरंतर उत्कृष्ट परिणाम देने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर अपने परिवार, जिले और संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Back to top button