माध्यमिक शिक्षा विभाग की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

माध्यमिक शिक्षा विभाग की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
मा० मंत्री मनोज पाण्डेय ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
_छात्र/छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और लगन के बल पर न केवल अपना नाम रोशन किया, बल्कि अपने माता-पिता, विद्यालय, शिक्षकों तथा पूरे जनपद का गौरव भी है बढ़ाया – डॉ0 मनोज कुमार पाण्डेय_
_सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शैक्षिक वातावरणउपलब्ध कराना – मा0 मंत्री_
_रायबरेलीः- 01 जून 2026_
माध्यमिक शिक्षा विभाग की परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रतिभाग कर उच्च अंक प्राप्त करने वाले 1,682 छात्र/छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्याें को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में जनपद में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० मंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग उ०प्र० सरकार डॉ० मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया व उनके उद्बोधन को सुना गया।
इसके पश्चात माध्यमिक शिक्षा विभाग की परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल के 07 एवं इण्टरमीडिएट के 14 छात्र/छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र व रुपये 21 हजार का डमी चेक देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के प्रदेश में 6वॉ स्थान प्राप्त करने वाली हाईस्कूल की तनु जायसवाल (96.83 प्रति0), प्रदेश में 08वॉ स्थान प्राप्त करने वाले सर्वेश कुमार मिश्रा (96.50 प्रति0) एवं अभिषी साहू (96.50 प्रति0) राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
जनपद स्तरीय कार्यक्रम में मा0 मंत्री जी द्वारा हाईस्कूल के मेधावी छात्र/छात्राएं दृष्टि गुप्ता (95.50 प्रति0), सोनाली सिंह (95.50 प्रति0), अंशी (95.33 प्रति0), आंचल शुक्ला (95.17 प्रति0), मुस्कान सिंह (95.17 प्रति0), रिया पटेल (95.00 प्रति0), प्राची वैश्य (95.00 प्रति0) को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार इण्टरमीडिएट मेधावी छात्र/छात्राएं नन्दनी गुप्ता (93.80 प्रति0), जया शुक्ला (93.40 प्रति0), वैष्णवी (92.60 प्रति0), अभिषेक अवस्थी (92.40 प्रति0), दिव्यांशी मौर्या (92.40 प्रति0), शुभ सिंह (92.00 प्रति0), अद्वैत अवस्थी (92.00 प्रति0), उम्मे हबीबा (91.80 प्रति0), आर्या पटेल (91.80 प्रति0), तृप्ति शुक्ला (91.20 प्रति0), अभिनव (91.20 प्रति0), खिलय पाण्डेय (91.20 प्रति0), अर्पित मौर्य (91.20 प्रति0), निधि श्रीवास्तव (91.20 प्रति0) को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मा० मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज जिन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है, उन्होंने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और लगन के बल पर न केवल अपना नाम रोशन किया है, बल्कि अपने माता-पिता, विद्यालय, शिक्षकों तथा पूरे जनपद का गौरव भी बढ़ाया है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मा० मंत्री ने कहा कि शिक्षा किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है और परिश्रम सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहें। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम ही व्यक्ति को उसके निर्धारित मुकाम तक पहुंचाता है तथा जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की शक्ति प्रदान करता है।
उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में हुए सकारात्मक परिवर्तनों का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व की तुलना में आज विद्यालयों में संसाधनों की स्थिति काफी बेहतर हुई है। पहले जहां विद्यालयों में आवश्यक संसाधनों का अभाव देखने को मिलता था, वहीं वर्तमान समय में विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्मार्ट क्लास, डिजिटल शिक्षण सामग्री एवं अन्य आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका लाभ उठाकर छात्र-छात्राएं बेहतर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और उत्कृष्ट परिणाम अर्जित कर रहे हैं।
मा० मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का पूर्ण विकास कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करना केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान है।
उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनके अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना की तथा कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों में उनके माता-पिता और गुरुजनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने सभी शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और समर्पण के कारण विद्यार्थी निरंतर सफलता प्राप्त कर रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके अथक परिश्रम, आत्मविश्वास और निरंतर अध्ययन का परिणाम है। उन्होंने सम्मानित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में असीम संभावनाएं होती हैं और यदि वह लक्ष्य निर्धारित कर समर्पण के साथ प्रयास करे तो कोई भी उपलब्धि असंभव नहीं है।
धन्यवाद ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी उबैर्दुरहमान सहित माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी/कर्मचारी व छात्र/छात्राएं उनके अभिभावकगण उपस्थित रहे।



