एनएसपीएस त्रिपुला में गणित शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित

एनएसपीएस त्रिपुला में गणित शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित
रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रिपुला में शिक्षण पद्धति को अधिक प्रभावी एवं विद्यार्थियों के लिए रुचिकर बनाने के उद्देश्य से गणित विषय पर एक विशेष शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय ” फ्रॉम रोट टू रीजनिंग : इफेक्टिव यूज़ ऑफ सब्जेक्टिव क्वेश्चन्स इन कम्पोजिट मैथमेटिक्स बुक्स ” रहा। कार्यक्रम में गणित शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यशाला में प्रशिक्षक डॉ. दिव्य बंसल ने शिक्षकों को रटने आधारित शिक्षा से आगे बढ़कर विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, अवधारणात्मक स्पष्टता तथा समस्या समाधान क्षमता विकसित करने के लिए व्यक्तिपरक प्रश्नों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि गणित के अध्ययन में केवल उत्तर प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उत्तर तक पहुँचने की प्रक्रिया को समझना अधिक महत्वपूर्ण है।
प्रधानाचार्य शिवलखन प्रजापति ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच एवं रचनात्मकता का विकास समय की आवश्यकता है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों से परिचित कराते हैं, जिससे कक्षा शिक्षण अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बनता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास की आधारशिला हैं और उनकी सतत क्षमता वृद्धि विद्यालय की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर राजीव सिंह (प्रधानाचार्य एनएसपीएस सलेथू), रूचि मिश्रा (प्रभारी प्रधानाचार्य ), संचिता त्रिवेदी, कफील अहमद, नवीन कुमार, प्रियांशी, श्रुती, शिवानी, रुपाली, प्रिया, वैशाली, अंजली, सरिता, सचिन, सूर्या, विभांश, मंजू, दीपांजलि, प्रिया, आशीष, विशाल, प्राकृति, माधुरी, अनूप, सौम्या, अमिता, सत्यम आदि शिक्षक / शिक्षिकाएँ मौजूद रहे।



