प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरों में 10% की बढ़ोतरी दुर्भाग्यपूर्ण – रज्जू खान

प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की दरों में 10% की बढ़ोतरी दुर्भाग्यपूर्ण – रज्जू खान
रायबरेली 30 मई 2026
समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आफताब अहमद रज्जू खान एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जबरदस्ती बिजली उपभोक्ताओं को परेशान करने के लिए ये फैसला लिया है यह सरासर गलत फैसला है एक तरफ प्रदेश सरकार बिजली की आपूर्ति करने में असमर्थ है और पूरे प्रदेश में त्राहि त्राहि मची हुई है और दूसरी तरफ दरे बढ़कर क्या साबित करना चाहती है। रज्जू खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 90% बिजली कोयले से बनती है और सिर्फ़ 3% बिजली गैस से बनती है। कोयला न तो ईरान से आता है और न ही किसी गल्फ देश से आता है। फिर भाजपा सरकार ने बिजली के दाम 10% क्यों बढ़ाये? भाजपा सरकार आम आदमी का खून चूस रही है और अड़ानी अंबानी को फायदा देने के लिए बिजली के दाम बढ़ा रही है। आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बना कर भाजपा को प्रदेश की जनता मुंह तोड़ जवाब देगी ।



