सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, 5.60 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार…

सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, 5.60 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार…
विशेष रिपोर्ट- मो कलीम अंसारी
सहारनपुर जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत थाना फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 28.46 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए डीआईजी सहारनपुर के निर्देशन में “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना फतेहपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त हसीन पुत्र नसीम उर्फ बेला निवासी ग्राम खुजनावर थाना फतेहपुर को बिजलीघर फतेहपुर भादो खडंजा कमालपुर हलवाना रोड के पास से गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 28.46 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना फतेहपुर में मु0अ0सं0 189/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस का कहना है कि आरोपी के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है सामने पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले भी गौवध अधिनियम और आयुध अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज है।गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे: प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह, उपनिरीक्षक बिजेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल रोहित चौधरी और कांस्टेबल कुलदीप कुमार रहे।



