#SvasJsNewsअपराधउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

पुलिस मुठभेड़, पॉक्सो आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार…

पुलिस मुठभेड़, पॉक्सो आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार…

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन लगातार जारी है। थाना सरसावा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है, जो नाबालिग से छेड़छाड़ के पॉक्सो एक्ट मामले में वांछित चल रहा था। जब पुलिस टीम रायपुर रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी और आम के बाग में छिपने की कोशिश की।जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दानिश पुत्र सुलेमान, निवासी सरसावा, सहारनपुर के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से ही चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामलों में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने पड़ोसी की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की थी और शिकायत करने पर उसके परिवार को धमकी भी दी थी। पुलिस से बचने के लिए वह छिपता फिर रहा था और पकड़े जाने के डर से उसने फायरिंग की। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सहारनपुर पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button