कटघर थाने में छात्राओं ने सुना पीएम मोदी का लाइव संबोधन, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

कटघर थाने में छात्राओं ने सुना पीएम मोदी का लाइव संबोधन, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
मुरादाबाद के कटघर थाना परिसर में मौलाना आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुईं और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान थाना कटघर प्रभारी शैलेंद्र कुमार व पूरा स्टाफ का पूरा संयोग रहा।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं मजबूत और आत्मनिर्भर नहीं बनेंगी, तब तक देश का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने छात्राओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने और आत्मविश्वास के साथ काम करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षण और राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर भी चर्चा की गई। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने बताया कि अब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और राजनीति में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। छात्राओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनके मुताबिक, सरकार की योजनाएं महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में अपना योगदान देंगी। इसके साथ ही सभी बालिकाओं ने थाना प्रभारी व पुरुष स्टाफ का आभार व्यक्त किया
बाइट : रेशमा खान, शिक्षक






