#SvasJsNewsअपराधउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

ऑपरेशन सवेरा के तहत थाना मंडी पुलिस की जबरदस्त कार्यवाही 265 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन सवेरा के तहत थाना मंडी पुलिस की जबरदस्त कार्यवाही 265 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर पुलिस उपहानिरिक्षक अभिषेक सिंह के द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत थाना मण्डी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिन्दल एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग और गश्त के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया पुलिस ने मण्डी समिति परिसर स्थित कूड़ा घर के पास से समीर उर्फ मिठ्ठा पुत्र जिशान, निवासी इनाम कॉलोनी, मस्जिद वाली गली, यामीन मस्जिद के पास थाना कुतुबशेर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 265 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मण्डी में  धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी के नशा तस्करी नेटवर्क के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है

Related Articles

Back to top button